फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: चुचैला कला बहुद्देश्यीय समिति में घोटाले की जांच पूरी, तत्कालीन सचिव निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। चुचैला कला स्थित बहुद्देश्यीय सहकारी समिति में हुए घोटाले की अंतिम जांच पूरी हो गई है। जिसमे दोषी मिले तत्कालीन सचिव को निलंबित कर दिया गया है। मामले में दो लेखाकार पहले ही निलंबित किए जा चुके हैं। पिछले सितंबर माह में समिति में किसानों के साथ बड़ा घोटाला सामने आया था।
विज्ञापन

सितंबर 2025 में चुचैला कलां समिति में लाखों रुपये का घोटाला सामने आया था। किसानों की शिकायत पर अनंतिम जांच में घोटाले की पुष्टि हुई थी। मंडी धनौरा के चुचैला कला स्थित सहकारी समिति में किसानों के साथ समिति और बैंक के कर्मचारियों ने मिलकर फर्जीवाड़ा किया था। इसको शिकायत डीआर मुरादाबाद से की गई तो उन्होंने इसकी जांच को दो सदस्यीय कमेटी का गठन करते हुए अपर जिला सहकारी अधिकारी उमेश कुमार व एडीओ राज कुमार को सौंपी थी। कई दिनों तक चली जांच में टीम ने समिति पहुंच कर कागजात खंगाले थे।
समिति की अनंतिम जांच रिपोर्ट के आधार पर एआर कोऑपरेटिव ने दो लेखाकार विपिन कुमार और संजीव कुमार को दोषी पाए जाने पर निलंबित कर दिया था। इसके बाद अंतिम जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी बनाई गई थी।
विज्ञापन

लंबे समय तक चली जांच पूरी हुई तो और कर्मचारी भी कार्रवाई की जद में आ गए। अंतिम जांच रिपोर्ट आने पर अब एआर कोऑपरेटिव ने तत्कालीन सचिव को भी निलंबित कर दिया गया है। जबकि दोषी मिले बैंक कर्मियों पर कार्रवाई के लिए बैंक के उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें