फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अर्थी रखने के लिए चबूतरा बनाने पर आमने-सामने आए दोनों समुदाय के लोग

Thu, 25 Sep 2025 04:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। अर्थी रखने के लिए चूबतरा बनाए जाने पर दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव के लोगों से जानकारी लेने के बाद चबूतरे को हटवा दिया। साथ ही दो लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया है।
विज्ञापन

मामला थाना क्षेत्र के गांव टोकरा पट्टी का है। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि चकनवाला मार्ग किनारे पंचायत भवन है। उसके ही निकट मंडी का बाजार है। बराबर में ग्राम पंचायत की भूमि पर बिजली विभाग के दो खंभे खड़े हैं, जिनके बीच में भूमि पर लोग अंतिम संस्कार के लिए ले जाते समय अर्थी रख लेते हैं।
बुधवार को उस पर हिंदू समुदाय के लोगों ने ढाई फीट ऊंचा चबूतरा बनवा लिया, जिससे अर्थी रखने में दिक्कत सामने न आए। इसकी भनक दूसरे समुदाय के लोगों को हुई तो उन्होंने विरोध शुरू कर दिया। जिस पर दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। जिसकी सूचना पाकर इंस्पेक्टर मनोज कुमार पुलिस के साथ गांव में गए। उन्होंने ग्रामीणों से चबूतरे की जानकारी ली। पुलिस ने विवाद का जड़ बने चबूतरे को हटा दिया। हिंदू समुदाय के दो लोगों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें