फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रुक-रुक कर हुई बारिश से पांच डिग्री लुढ़का पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को चौंका दिया। शनिवार देर रात तेज हवाओं और बिजली कड़कने के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई, जो रविवार को दिनभर रुक-रुक कर जारी रही। करीब बारह घंटे के भीतर जिले में कुल सात एमएम बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में भी लगभग पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने शनिवार देर रात ही अमरोहा समेत प्रदेश के कई जिलों के लिए मौसम परिवर्तन का अलर्ट जारी किया था। इसके बाद रात करीब 12 बजे अचानक आसमान में काले बादल छा गए और बिजली कड़कने लगी। तेज आवाज सुनकर कई लोग नींद से जाग गए। कुछ ही देर में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने लगीं और झमाझम बारिश शुरू हो गई। रविवार सुबह जब लोगों की नींद खुली तो मौसम कुछ समय के लिए साफ नजर आया, लेकिन करीब दस बजे के बाद फिर बूंदाबांदी शुरू हो गई। दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। तेज हवा और बारिश के कारण सड़कों पर आवाजाही भी कम रही और कई स्थानों पर सन्नाटा पसरा रहा। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
कृषि उपनिदेशक डॉ. रामप्रवेश ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस था, जो रविवार को घटकर 29 डिग्री सेल्सियस रह गया। बारिश के बाद मौसम में ठंडक का एहसास भी बढ़ गया। उन्होंने बताया कि जिले में करीब सात एमएम बारिश दर्ज की गई है। सोमवार को भी मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। बीच-बीच में तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है, हालांकि कुछ समय के लिए मौसम साफ भी रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें