संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर तहसील में डीएम ने फरियादियों की समस्याएं को सुनीं। डीएम ने फोन कर फरियादियों से पूर्व की गई शिकायतों को फीड बैक लिया। जिनका उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। ऐसे में उन्होंने संबंधित अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश दिए। उधर, कुल 38 शिकायतें दर्ज हुई। इनमें दो शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण हो सका।
शनिवार को डीएम निधि गुप्ता वत्स ने नौगांवा सादात तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर शिकायतों को सुना। उन्होंने पूर्व में दर्ज हुई शिकायतों का फीडबैक लेते हुए उनके निस्तारण की जानकारी। उनमें अधिकांश में निस्तारण नहीं होता मिला। फरियादियों ने भी संतोष नहीं जताया। जिस पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की। संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की बात कही। उन्होंने अधिकारियों से शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
कहा कि यहां दर्ज होने वाली शिकायतें लंबित नहीं होनी चाहिए। आईजीआरएस की शिकायतों को भी प्राथमिकता के साथ निस्तारित करें। शिकायतकर्ता निस्तारण से संतुष्ट होना चाहिए। जिन पंचायतों की शिकायतें ज्यादा हों, वहां अधिकारी कैंप लगाकर लोगों की समस्याओं को सुनें। इस दौरान एसपी कुंवर अनुपम सिंह, एसडीएम बृजपाल सिंह, सीएमओ डॉ. सत्यपाल सिंह, तहसीलदार लकी सिंह, सीवीओ डॉ. आभा दत्त, डीपीआरओ पारुल सिसोदिया भी मौजूद रहीं।
किस विभाग की कितनी शिकायत
राजस्व - 23
पुलिस - 03
विद्युत - 04
विकास - 02
डूडा - 02
नगर पंचायत - 04