फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हाईवे पर अवैध कटों को बंद कराने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। डीएम निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक गांधी सभागार कलक्ट्रेट में हुई। जिसमें उन्होंने हाईवे पर अवैध कट के कारण होने वाली दुघर्टनाओं पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को कटों को तुरंत बंद कराने के निर्देश दिए। जो भी बड़ी रोड हैं उन पर सफेद पट्टी अवश्य लगाएं। नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत की सड़कों पर अधिशासी अधिकारी सफेद पट्टी अवश्य लगवाएं।
विज्ञापन

शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई। जिसमें डीएम ने कहा कि स्कूलों में चल रहे वाहन और वाहन चालकों की फिटनेस का परीक्षण अवश्य कर लें और वाहन चालकों की आंखों का भी परीक्षण कराएं। उन्होंने प्रतिनिधि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए की कक्षा आठ तक के जो भी विद्यालय हैं। उनमें स्कूल बस लगाई गई है या अन्य वाहन है।
उनका वेरिफिकेशन कर मानक के अनुसार फिटनेस चेक कर लें। एआरटीओ को निर्देश दिए कि जितने भी अनफिट वहान स्कूलों में है उनकी चेकिंग करें। निजी अस्पतालों में चलने वाली एंबुलेंस हैं, उनका लाइसेंस सत्यापन अवश्य होना चाहिए। संचालित एंबुलेंस की एक सूची बनाकर तैयार करें। इस मौके पर एआरटीओ बबिता वर्मा, सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य अनिल जग्गा और संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

.........
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें