फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अभियान चलाकर कर वसूली करने के निर्देश

Thu, 16 Oct 2025 02:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। एडीएम वित्त एवं राजस्व गरिमा सिंह और एडीएम न्यायिक धीरेंद्र प्रताप ने कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि विकास एवं निर्माण कार्यों को जारी रखने के लिए विभिन्न माध्यमों से होने वाले राजस्व की शत-प्रतिशत वसूली करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व ने भू-राजस्व, परिवहन, स्टांप, आबकारी, खनिज, नगर निकाय, गन्ना, वाणिज्य कर, मंडी, सिंचाई, बांट माप, बैंक, विद्युत एवं अन्य विभिन्न विभागों के लक्ष्य के सापेक्ष वसूली की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा लक्ष्य निर्धारित किया गया है, उसी के सापेक्ष सभी विभाग कार्य में प्रगति लाएं। उन्होंने सभी एसडीएम को आरसी वसूली शत-प्रतिशत कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि तहसीलदार वसूली पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने एसडीएम व तहसीलदारों को पुराने वादों का समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए। एडीएम ने सभी तहसीलदारों को समय सीमा निर्धारित कर आरसी का मिलान करने के साथ ही विसंगतियां दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत, सिंचाई, खनिज एवं बैंक की कम वसूली होने पर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष अभियान चलाकर वसूली करें। उन्होंने नगर निकायों को वसूली में सुधार लाने के निर्देश दिए। बैठक में सभी एसडीएम, तहसीलदार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें