फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजबपुर इंस्पेक्टर-अतरासी चौकी प्रभारी समेत चार निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। एसपी का एक्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। युवक की बाइक को अवैध रूप से हिरासत में रखने के मामले में रजबपुर इंस्पेक्टर और अतरासी चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया है। अवैध वसूली और दुराचार के मामले में दो हेड कांस्टेबलों पर भी निलंबन की कार्रवाई की गई है। इससे पहले मंगलवार को कार्य में लापरवाही बरतने पर नौगांवा थाने में तैनात दरोगा को निलंबित और सैदनगली कस्बा प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया था। चौबीस घंटे में इन दो कार्रवाई से पुलिसकर्मियों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव अतरासी निवासी अय्यूब अली ने आईजी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि उसने वर्ष 2013 में तत्कालीन अतरासी चौकी प्रभारी को भ्रष्टाचार निवारण संगठन द्वारा रिश्वत लेते गिरफ्तार कराया था। इसके बाद से पुलिस रंजिश रखती है। सात जुलाई को उसका गांव के किसी व्यक्ति से विवाद हो गया। जिसमें पुलिस ने उसे साढ़े 27 घंटे अवैध रूप से हिरासत में रखा। इसके बाद उसका शांतिभंग में चालान कर दिया। बाइक को भी अवैध रूप से चौकी में खड़ी रखी। आईजी मुरादाबाद ने मामले की जांच सीओ धनौरा मोनिका यादव को सौंपी थी। मंगलवार को आईजी अतरासी चौकी पर पहुंचे भी थे। एसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि जांच में खुलासा हुआ कि इस पूरे प्रकरण में इंस्पेक्टर रजबपुर संजय तोमर और चौकी प्रभारी संजीव बालियान ने नियमानुसार कार्रवाई नहीं की है। लिहाजा दोनों को सस्पेंड कर दिया गया है। हालांकि चौकी प्रभारी संजीव बालियान को मंगलवार को ही लाइन हाजिर कर दिया गया था। वहीं एसपी ने हेड कांस्टेबल पर भी निलंबन की कार्रवाई की है। इसमें हसनपुर सीओ के पेशकार हेड कांस्टेबल राम सिंह पर छेड़छाड़ के आरोपी से अवैध वसूली का आरोप था। वह जेल न भेजने की एवज में पैसे की डिमांड कर रहा था। एसपी ने यह कार्रवाई सीओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर की है। वहीं पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल शिव सिंह पर दुराचार का आरोप था। एसपी के मुताबिक कुछ दिन पहले एक व्यक्ति ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था। शिवसिंह का उनके घर पर आना जाना है। जिसके चलते घरेलू झगड़े शुरू हो गए हैं। एसपी ने आरआई से प्रकरण की जांच कराई। जिसमें आरोप सही पाए गए। जिसके आधार पर एसपी ने उसे भी सस्पेंड कर दिया है। एसपी की ताबड़तोड़ कार्रवाई के अधिकारी-कर्मचारियों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें