फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शान से मनेगा जश्र-ए-आजादी, तैयारियां शुरू

विज्ञापन
अमरोहा में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर एक दुकान पर सजे तिरंगा। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। आज (गुरुवार) से ठीक सातवें दिन जिलेभर में जश्न-ए-आजादी हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गईं। दुकानों पर सामग्री बिकनी शुरू हो गई हैं। तिरंगे और टोपियों को लेकर लोगों में खासा क्रेज देखा जा रहा है। शहर में जगह-जगह देश भक्ति गीत अभी से बजने शुरू गए हैं। पुलिस लाइन में परेड का रिहर्सल किया जा रहा है।
विज्ञापन

15 अगस्त को जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए सरकारी स्कूल-कॉलेज, निजी विद्यालय, कोचिंग संस्थान, सामाजिक संगठनों में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करने की तैयारी है। इसके बाद अनेकों जगहों पर राष्ट्रीय गीत, नृत्य, नाटक आदि का कार्यक्रम किए जाएंगे। स्कूली बच्चे अपने परफॉर्मेंस को लेकर खासे उत्साहित हैं। इसलिए स्कूल से लेकर घरों में रिहर्सल करने में जुटे हैं। स्वतंत्रता दिवस से पहले दिन कलक्ट्रेट हो या गांधी मूर्ति सब कुछ रंग बिरंगी रोशनी से नहा जाएगा। स्कूलों के छात्र-छात्राओं की ओर से देश भक्ति, पारंपरिक गीत एवं नृत्य आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसलिए बाजारों के में कुछ दिकानों पर तिरंगा समेत अन्य सामग्री बिकनी शुरू हो गई है। देश की आजादी को सेलिब्रेट करने में महात्मा गांधी की सफेद टोपी अपना खास महत्व रखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें