फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: स्कूली वाहनों की जांच, 15 वाहन संचालकों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। परिवहन विभाग की ओर से स्कूली वाहनों का निरीक्षण किया जा रहा है। वाहनों की फिटनेस सुरक्षा मानकों की जांच की गई। 15 वाहन संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर एआरटीओ प्रवर्तन महेश शर्मा के नेतृत्व में पांच टीमों का गठन कर विभिन्न स्कूलों में वाहनों की जांच की जा रही है। टीम में पीटीओ सुधीर सिंह, दिनेश सिंह और मेजर सिंह सहित अन्य अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी टीमें स्कूल परिसरों में पहुंचकर वाहनों की फिटनेस, दस्तावेजों और सुरक्षा मानकों की जांच कर रही हैं। निरीक्षण रिपोर्ट शासन की ओर से विकसित निगरानी पोर्टल पर अपलोड की जा रही है, जिससे डीएम, पुलिस अधीक्षक, जिला विद्यालय निरीक्षक और अन्य संबंधित विभाग निगरानी कर सकेंगे। शुक्रवार को चले अभियान में 52 वाहनों का निरीक्षण किया गया, जिनमें 15 वाहनों में कमियां मिलने पर वाहन संचालकों को नोटिस जारी कर उन्हें जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें