फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बाल्टी में डूबने से मासूम की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
उझारी (अमरोहा)। घर के आंगन में खेल रही दो साल की बच्ची रविवार की सुबह 10 बजे पानी से भरी बाल्टी में औंधे मुंह जा गिरी। जब तक परिजन देख पाते, उसकी डूबकर माैत हो गई।
विज्ञापन

कस्बा उझारी के मोहल्ला मंसूरपुर में मजदूर रामनिवास सैनी का परिवार रहता है। उनकी बेटी यतिका घर में रखी पानी की बाल्टी के पास खेल रही थी। बच्ची की मां विशाखा काम में व्यस्त थीं। रविवार को सुबह 10 बजे खेलते समय यतिका अचानक औंधे मुंह बाल्टी में गिर गई। कुछ समय बाद यतिका की बड़ी बहन तृषा ने उसे बाल्टी में गिरा देखा तो रोने लगी। दौड़कर मां विशाखा पहुंचीं। बच्ची को बाल्टी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी बच्ची को चिकित्सक के पास ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। गम में घिरे परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के मासूम का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी विकास सहरावत का कहना है कि इस तरह की कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें