फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल मजदूर की उपचार के दौरान तीन दिन बाद मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव कालाखेड़ा में बाग में सोते समय मजदूर पर तीन दिन पूर्व जानलेवा हमला कर दिया गया था। घायल का उपचार बरेली में कराया जा रहा था। बुधवार रात को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना समय पर परिजनों में कोहराम मच गया। बिना किसी कार्रवाई के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव कालाखेड़ा गांव निवासी अफसर (24) ने ठेके पर बाग ले रखा है। वह रोजाना बाग में सोता था। रविवार की रात अफसर बाग में सोया हुआ था। इसी दौरान उस पर रंजिश के चलते कुछ लोगों ने जानलेवा हमला करके घायल कर दिया। सोमवार सुबह को परिजनों ने जाकर देखा तो वह घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया था। घायल का बरेली के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। जहां बुधवार की रात को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। युवक की अभी शादी भी नहीं हुई थी। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान ने बताया कि यदि मामले में कोई तहरीर मिलती है तो तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें