अमरोहा। बिजली निगम के एक मुश्त समाधान योजना के लिए 31 तक पंजीयन का मौका है। हालांकि बकायेदारों का पंजीयन के प्रति रुझान नहीं बढ़ सका है अभी तक 2,188 बकाएदारों ने पंजीयन कराया है। बकायेदार को 28 फरवरी तक बकाया चुकाना है। वरना 100 प्रतिशत ब्याज की छूट नहीं मिलेगी।
जिले में चार वितरण खंड हैं बिजली निगम ने कॉमर्शियल श्रेणी के उपभोक्ताओं को 100 प्रतिशत ब्याज माफी का एलान किया है इसके तहत उपभोक्ताओं को नवंबर तक के बिल पर 30 प्रतिशत रकम के साथ पंजीयन कराना होगा। इसके अलावा उन्हें 100 प्रतिशत ब्याज की छूट मिलेगी। अब तक एलएमवी 2 में देहात के 933 पंजीयन हुए हैं जबकि शहर के 1,255 उपभोक्ताओं ने पंजीयन कराया है। एसडीओ अरविंद नागर ने बताया कि नवंबर तक के बकाया का 30 प्रतिशत जमा करना होगा। इसके बाद पंजीयन होगा। बकायेदार के लिए पंजीयन का मौका 31 जनवरी तक है। इसके अलावा बकाया 28 फरवरी तक चुकाना होगा।