फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूक्रेन में घिरे भारतीय विद्यार्थियों को सुरक्षा से ज्यादा खाने-पीने के सामान की चिंता

विज्ञापन
अमरोहा की अंजलि सिंह यूक्रेन से लौटने के बाद अपने माता-पिता के साथ। अंजलि एमबीबीएस की छात्रा हैं ? - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
बुधवार को यूक्रेन से लौटीं मेडिकल छात्रा अंजलि के परिजनों ने जहां बृहस्पतिवार को रूस के हमले की खबर मिलते ही बेटी की घर वापसी पर भगवान का आभार जताया, वहीं अंजलि यूक्रेन में मौजूद साथियों के हालात जानने के लिए बेचैन हो गईं। साथियों से फोन पर बातचीत के बाद अंजलि ने बताया कि उनकी पहली जरूरत खाने-पीने का सामान जुटाने की है। फिलहाल सुरक्षा भूलकर इसी काम में लगे हैं।
विज्ञापन

अमरोहा के प्रीत विहार निवासी शिक्षक सतेंद्र सिंह की बेटी अंजलि सिंह यूक्रेन में वीन्नित्स्या नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं। उनका दूसरा साल है। रूस और यूक्रेन के बीच तनातनी का माहौल देख अंजलि ने भारत वापसी का निर्णय लिया था। वह बुधवार को ही अमरोहा पहुंचीं और बृहस्पतिवार की सुबह रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू होने की खबर मिल गई।
अंजलि ने बताया कि युद्ध का पता चलते ही यूक्रेन में मौजूद साथियों से फोन पर संपर्क किया। अंजलि के मुताबिक उनके साथ यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले हरियाणा, बरेली, लखनऊ के करीब 15 साथी यूक्रेन में ही हैं। अपनी दोस्त अलैना और इशारा से फोन पर बात की तो दोनों ने खाने-पीने का सामान इकट्ठा करने में व्यस्त होने की बात कहते हुए उन्होंने फोन काट दिया। कहा-बाद में फोन करेंगी। अन्य कुछ साथियों की बातचीत में भी घबराहट नजर आ रही थी। फोन पर तसल्ली से बात नहीं कर पा रहे हैं साथी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें