फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हम भारत के लोग...देश की एकता और अखंडता के लिए काम करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। संविधान की 70वीं साल गिरह पर मंगलवार को सरकारी कार्यालयों और शैक्षिक संस्थानों में संविधान दिवस मनाया गया। वक्ताओं ने संविधान की तारीफ की। कहा कि दुनिया का इकलौता ऐसा संविधान हैं जो सभी लोगों को सम्मान के साथ जीने का अधिकार देता है। इसके अलावा न्याय या अन्य सभी अवसर समान रूप से मिलता है। संविधान की रक्षा के लिए सभी लोगों ने संकल्प लिया। इसके अलावा मूल कर्तव्यों की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा गया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में एडीएम वित्त और राजस्व गुलाब चंद्र ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने संघर्ष और त्याग के साथ लोकतंत्र के रक्षा के लिए संविधान का निर्माण किया है। कहा कि 26 नवंबर 1949 को देश ने नया संविधान अंगीकार किया था और 26 जनवरी 1950 से लागू किया गया है। एसपी डॉ. विपिन ताडा ने कहा, कानून सबके लिए समान है यह संविधान में स्पष्ट है। सीडीओ प्रहलाद सिंह ने कहा कि दुनिया के संविधानों को बारीकी से देखने-परखने के बाद डॉ. अंबेडकर ने भारतीय संविधान का मसौदा तैयार किया है। इस दौरान एसडीएम शशांक चौधरी, एसडीएम सुखवीर सिंह, एसडीएम इंद्रनंदन सिंह, एसडीएम उद्भव त्रिपाठी, तहसीलदार मोनासिला जौहरी आदि रहीं। जिला पंचायत में अध्यक्ष सरिता चौधरी ने शपथ दिलाई। कहा कि संविधान की खूबी है कि सभी वर्ग के लोगों को हर क्षेत्र में समान अवसर की बात करता है। चाहे वह न्याय हासिल करना हो या नौकरी या कोई भी क्षेत्र। इस दौरान भाजपा नेता भूपेंद्र चौधरी, अपर मुख्य अधिकारी हरमिक सिंह समेत पंचायत सदस्य भी रहे। सदर तहसील में तहसीलदार शमीम अहमद ने संविधान में कर्तव्यों के बारे में बताया। नगर पालिका में ईओ डॉ. मणिभूषण तिवारी ने शपथ दिलाई। विकास भवन में भी विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों ने शपथ ली। इस दौरान डीडीओ प्रदीप यादव, पीडी मिथिलेश तिवारी, मनोज कुमार, नरेश यादव, वाचस्पति झा, ओपी सिंह, बृजवीर सिंह आदि अधिकारी रहे। सीएमओ डॉ. रमेश चंद्र शर्मा ने कार्यालय में संविधान की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें