फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली (अमरोहा)। लूटपाट के इरादे में घर में घुसे लुटेरों ने परिवार को बंधक बना लिया। विरोध करने पर उनकी जमकर पिटाई की। शोर मचाने में मोहल्ले में जाग हो गई। ऐसे में लुटेरे घटना को अंजाम दिए बगैर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन

यह मामला सैदनगली थानाक्षेत्र के हरियाना गांव की है। यहां पर शाहनवाज का परिवार रहता है। सोमवार की रात वह परिवार के साथ सोए हुए थे। तभी हथियारबंद लुटेरे दीवार फांदकर घर में दाखिल हो गए। घर में घुसते ही लुटेरों ने शाहनवाज को बंधक बना लिया। शाहनवाज की मां और बहन से नकदी और जेवरात की जानकारी करने लगे। विरोध करने पर लुटेरों ने परिवार की जमकर पिटाई की। इतने में ही शाहनवाज ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर मोहल्ले में जाग हो गई। ग्रामीण इकट्ठा होकर घर की और दौड़े। खुद को घिरता देखकर आरोपी दीवार फांदकर जंगल की ओर भाग निकले। गनीमत रही कि आरोपी कुछ नहीं ले जा सके। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल परिवार को हसनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें