फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2025 तक भारत होगा टीबी मुक्त : सांसद

Sun, 19 Jan 2025 11:56 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। टीबी मुक्त अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सांसद कंवर सिंह तंवर ने कहा कि टीबी उन्मूलन का जो लक्ष्य सरकार ने 2025 तक रखा है। इसके तहत अवश्य ही भारत टीबी मुक्त हो सकेगा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाये जाने वाले 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान-टीबी उन्मूलन के तहत बैठक हुई। सांसद कंवर सिंह तंवर ने कहा कि टीवी उन्मूलन का जो लक्ष्य सरकार ने 2025 तक रखा है। इसको हर हाल में प्राप्त कर लेंगे। जनपद के अधिक से अधिक लोगों का ट्रीटमेंट किया जाए। बलगम की जांच कराई जाए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा 2025 तक टीबी उन्मूलन का लक्ष्य दिया गया है, इसके लिए अधिक से अधिक से लोगो की स्क्रीनिंग कर इलाज शुरू किया जा रहा है। सभी स्वास्थ्य केंद्रों टीबी की जांच की जा रही है। बाद सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्षों, प्रतिनिधियों समेत अन्य को को टीबी उन्मूलन की शपथ दिलाई। इस दौरान विधायक राजीव तरारा, डीएम निधि गुप्ता वत्स, सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्र, जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त उद्योग, नगर पालिका चेयरमैन शशि जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें