फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस एरिया में सर्वाधित कोरोना केस मिले, वहां पर बढ़ाएं टेस्टिंग : आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मुरादाबाद मंडल के आयुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने यहां पर कोविड 19 की समीक्षा की। समीक्षा करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा किस एरिया में सर्वाधिक केस मिल रहे हैं, उस क्षेत्र को मैप के द्वारा इंगित करते हुए उस क्षेत्र में टेस्टिंग रेट को बढ़ाया जाए। कोरोना की जो टीमें लगाई गई हैं उन्हें तत्काल सक्रिय किया जाए। कमिश्नर ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कहा कि वह स्वयं निरीक्षण करें और लापरवाही करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई करें। जिन डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है, वह मौके पर अवश्य रहें।
विज्ञापन

मंगलवार को कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह जिले में कहा, एंबुलेंस रिजर्व में रखी जाएं ताकि आवश्यकता पड़ने पर समय से मरीज को ला सके। यह सुनिश्चित किया जाए कि अस्पताल के लिए जो कंट्रोल रूम बनाया गया है उस कंट्रोल रूम में जिम्मेदार डॉक्टर की तैनाती की जाए, जो कॉल रिसीव कर रहा हो। अस्पताल में ऑक्सीजन की व्यवस्था अवश्य होनी चाहिए। हॉस्पिटल के हेल्पडेस्क में जिनकी ड्यूटी लगाई गई है वह अपनी ड्यूटी पर अवश्य रहें। इसके अलावा कमिश्नर ने सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पर भी सख्ती बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हॉस्पिटल में कोई भी व्यक्ति आता है तो उसे बिना मास्क के प्रवेश न दिया जाए। मरीज के साथ बहुत से व्यक्ति आते हैं तो उन्हें रोक दिया जाए। आवश्यक व्यक्तियों को ही मरीज के साथ अस्पताल में प्रवेश दिया जाए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी उमेश मिश्र, पुलिस अधीक्षक सुनीति, अपर जिलाधिकारी विनय कुमार उप जिला अधिकारी अमरोहा, नौगांवा, मंडी धनौरा, हसनपुर व अन्य संबंधित अधिकारी व डॉक्टर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें