फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दो गांवाें में बदमाशों ने छह महिलाओं के कानों से कुंडल लूटे

Tue, 15 Aug 2023 12:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
बुरावली (अमरोहा)। रहरा थाना क्षेत्र में बदमाशों ने रविवार की रात को जमकर उत्पात मचाया। अलग-अलग घरों में सो रही महिलाओं के कानों से कुंडल लूट लिए। ग्रामीणों ने एक चोर को मौके से पकड़ लिया और सबक सिखाने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस पकड़े गए बदमाश से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

यह मामला रहरा थाना क्षेत्र के गांव बांसका खुर्द व बांसका कला का है। रविवार की रात करीब डेढ़ बजे बांसका खुर्द में बदमाशों ने इमरान के घर को निशाना बना लिया। दीवार फांदकर घर में घुसे बदमाशों ने बरामदे में सो रही इमरान की पत्नी आयशा के कानों से कुंडल लूट लिए। वारदात से महिला का कान जख्मी हो गया। इसके बाद पास के ही घर में नासिर की पत्नी आशकारा के कानों से भी कुंडल लूट लिए। कुंडल लूटने पर महिलाओं ने शोर मचा दिया। शोर शराबा के बीच बदमाशों ने पास के ही घर में वसीम की पत्नी तबस्सुम के भी कुंडल लूट लिए और जाकिर की पत्नी बुंदों के कानों से झुमकी ले गए। इसके बाद बदमाश पास के ही दूसरे गांव बांसका खुर्द में दाखिल हो गए। यहां बदमाशों ने दो घरों को निशाना बनाया। सबसे पहले कारी गयासुद्दीन की पत्नी इरफाना के घर में घुसकर कानों के कुंडल लूट लिए। जबकि सदाकत के घर में घुसकर बरामदे में सो रही नुसरत के कानों से दो बाली व कुंडल खींचे। इस दौरान महिला ने शोर मचा दिया। शोर मचाने पर परिजन भी जाग गए। ग्रामीणों ने मौके से एक बदमाश को पकड़ लिया। जमकर धुनाई की। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पकड़े बदमाश को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़ा गया बदमाश गांव का ही एक युवक बताया जा रहा है। कुंडल लूटने की घटना से महिलाओं में दहशत बनी हुई है। पीड़ित महिलाओं ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है।
मकान में सो रही महिलाओं के कानों से कुंडल लूटने की जानकारी है। एक युवक से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।-श्वेताभ भास्कर, सीओ हसनपुर।
विज्ञापन


महिला के कुंडल चोरी करने वाला गिरफ्तार

नौगांवा सादात। छह दिन पहले नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के हादीपुर गांव में रहने वाले मतलूब की पत्नी के कानों के कुंडल चोरी करने वाले रोहित उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार कर लिया है। रोहित ने गांव के ही रहने वाले अपने साथी हरीशचंद उर्फ गेंदा साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। कुंडलों को हरीशचंद उर्फ गेंदा ने ले लिया था। इसके बदले रोहित को तीन हजार रुपये मिले थे। पुलिस ने रोहित के कब्जे से 1650 रुपये बरामद किये हैं। जबकि हरीशचंद की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन




-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें