फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगे निकलने की होड़ में ट्रक चालकों में मारपीट, हंगामा, आधा घंटा लगा जाम

विज्ञापन
गजरौला में हाईवे पर रेस लगा रहे ट्रक चालक। - फोटो : GAJRAULA
विज्ञापन
गजरौला। हाईवे पर रेस लगा रहे दो ट्रकों के चालक में मारपीट हो गई। इस दौरान उनके ट्रक बीच सड़क पर ही खड़े रहे। इससे वहां लगभग आधा घंटे तक जाम लगा रहा। जाम में फंसे लोगों ने अपने वाहनों से उतरकर दोनों को समझाया। इसके बाद वे मुरादाबाद की दिशा में रवाना हो गए।
विज्ञापन

मंगलवार की अपरान्ह लगभग ढाई बजे यह घटना हाईवे पर शहबाजपुर डोर से निकलते ही बगद नदी के पुल से पूर्व हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दिल्ली की दिशा से दो ट्रक काफी तेज रफ्तार में रेस लगाते हुए आ रहे थे। दोनों ही एक-दूसरे से ओवरटेक का प्रयास भी कर रहे थे। नजारा देख लोग सकते में आ गए। इसी दौरान एक ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। दूसरे ने भी अपना ट्रक उसकी साइड में रोक दिया। इसके बाद दोनों के चालक अपने-अपने ट्रक से उतरे और गालीगलौज करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। दोनों ट्रकों के बीच सड़क पर खड़ा होने के कारण दिल्ली की दिशा से आने वाले वाहनों के पहिए थम गए। बताते हैं कि इसी दौरान जाम में फंसे वाहनों से उतरे लोगों ने दोनों चालकों को समझाबुझाकर शांत किया। इसके बाद वे शांत हो गए और मुरादाबाद की दिशा में रवाना हो गए। बताते हैं कि इस दौरान लगभग आधा घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें