फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तरौली में डेढ़ माह में पांच लोगों को सर्प ने डसा, एक की हो चुकी है मौत

Wed, 06 Aug 2025 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। गांव तरौली में पिछले डेढ़ माह में पांच लोग सर्पदंश का शिकार हो चुके हैं। इनमें से एक 11 वर्षीय छात्र की मौत हो चुकी है। सर्पदंश की बढ़ती घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

गांव निवासी मास्टर जयपाल सिंह के बेटे मोहित कुमार ने बताया कि 30 जून की सुबह घर के बाहर रास्ते पर उसके पैर में सांप ने डस लिया था। समय से इलाज मिलने पर वह ठीक हो गए। मोहित ने बताया कि 28 जून को गांव निवासी ऋषिपाल सिंह की धेवती सोनी को भी सर्प ने डसा था। वहीं, एक अगस्त को गांव निवासी राजीव की पत्नी राजीन को भी सर्प ने डसा था। गांव निवासी रागिनी गायक कलाकार मनोज नागर की पत्नी मुनेश नागर मंगलवार सुबह रसोई में काम कर रही थीं। इस बीच सर्प ने उसे डस लिया। निजी अस्पताल में उपचार कराया गया है। हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
29 जुलाई की रात को गांव निवासी अशोक नागर के 11 वर्षीय बेटे अर्पित को सर्प ने डस लिया था जिससे अर्पित की मौत हो गई थी। पिछले एक माह में गांव निवासी रामवीर सिंह के तीन पशुओं की सर्पदंश से मौत हो चुकी है। उधर, गांव निवासी शिक्षक नेता गौरव नागर ने बताया कि ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं, मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाया जाए। सर्पदंश के शिकार लोगों को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। वन विभाग की टीम को गांव पहुंचकर सर्प पकड़ने के लिए अभियान चलाया जाना चाहिए। वहीं डिप्टी वन रेंजर सुमित राठी का कहना है कि यदि बरसात के मौसम में सर्प या अन्य कीड़ों की घटनाएं बढ़ जाती है, यदि तरौली गांव में अधिक सर्प की शिकायत है तो वहां जाकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें