फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरुआत में हसनपुर, अंत में नौगावां ने बाजी मारी

Thu, 16 Feb 2017 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
EVM
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के समय के साथ मतदान प्रतिशत में उतार चढ़ाव आता रहा। हर राउंड में मतदान का ग्राफ बढ़ता रहा। सुबह उत्साह तो, दोपहर के समय वोटरों का जोश ठंडा रहा। पहले चार राउंड में हसनपुर के मतदाताओं ने तीजी दिखाई तो अंतिम राउंड में मतदान कर नौगावां सादात के मतदाताओं ने सभी रिकार्ड तोड़ दिए और जिले में पहला स्थान हासिल कर लिया।
विज्ञापन


सुबह सात बजे मतदान शुरू होते ही बूथों पर वोटरों की लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई थी। मतदान को लेकर वोटरों में भारी उत्साह देखा गया। पहले राउंड में सुबह नौ बजे तक सभी विधानसभा क्षेत्र में लगभग बराबर मतदान हुआ। दूसरे से चौथे राउंड तक हसनपुर के मतदाताओं ने बढ़त बनाई रखी।

अमरोहा का नंबर दूसरा था। हसनपुर में सुबह ग्यारह बजे तक 31 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं अमरोहा विधानसभा में 29 और नौगावां सादात में 27 फीसदी मतदान हुआ। इसके बाद अमरोहा और धनौरा में मतदान की चाल सुस्त पड़ गई। 
विज्ञापन


हसनपुर विधानसभा में दोपहर एक बजे तक 48 फीसदी मतदान हुआ। नौगावां सादात में 47 प्रतिशत, वहीं अमरोहा में 42 प्रतिशत  और धनौरा में भी 42 प्रतिशत मतदान हुआ। दोपहर  एक बजे के बाद भी हसनपुर विधानसभा में वोटरों का जोश ठंडा नहीं हुआ। 

शाम तीन बजे चौथे चक्र में भी 61 फीसदी मतदान के साथ हसनपुर आगे रहा, हालांकि नौगावां सादात के मतदाता उसका पीछा करते रहे। पांचवें चक्र में नौगावां सादात में जमकर वोट बरसे। मतदान प्रतिशत में नौगावां सादात विधानसभा ने सभी को पछाड़ दिया यहां 72 फीसदी मतदान हुआ। वहीं दूसरे नंबर पर हसनपुर विधानसभा रही। तीसरे नंबर पर अमरोहा विधानसभा और चौथे नंबर पर धनौरा विधानसभा रही। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें