फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकराकर मिनी बस पलटी, यात्रियों में मची चीखपुकार

सार

बाइक सवार को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार मिनी बस पेड़ से टकराकर पलट गई।हादसे के बाद बस में बैठे सवारियों में चीख-पुकार मच गई।सीओ सिटी ने बताया कि बस में चालक और परिचालक के अलावा छह लोग सवार थे, जो लग्न लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाइक सवार को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार मिनी बस पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में कई लोग घायल हो गए। जबकि चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। पलटने के बाद बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। सवारियों को बस से निकाल कर घर भेजा। वहीं घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर अमरोहा के मोहल्ला पीरगढ़ निवासी एक परिवार लग्न लेकर नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के एक गांव जा रहा था। सभी लोग मिनी बस में सवार थे। इस बस को अमरोहा का ही रहने वाला दानिश चला रहा था। जैसे ही बस नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के पीला कुंड गांव के सामने पहुंची तभी सामने से बाइक आ गई। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बस चालक दानिश स्टेरिंग से नियंत्रण खो बैठा। बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा कर पलट गई। हादसे के बाद बस में बैठे सवारियों में चीख-पुकार मच गई। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर संत कुमार मौके पर पहुंच गए।
सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने भी मौका मुआयना किया। हादसे में बस चालक दानिश गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस में चालक व अन्य लोगों को बस से निकाला। चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सीओ सिटी ने बताया कि बस में चालक और परिचालक के अलावा छह लोग सवार थे, जो लग्न लेकर जा रहे थे। बस का चालक घायल हुआ है, जबकि अन्य सभी लोग स्वस्थ हैं। मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें