फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने का झांसा देकर 40 हजार रुपये की धोखाधड़ी

सार

साइबर ठगों ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर मजदूर से चालीस हजार रुपये पेटीएम करा लिए।ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की तो कोई कार्रवाई नहीं हुई।आरोप है कि 8 अगस्त उसके मोबाइल नंबर पर अननोन नंबर से कॉल आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर ठगों ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर मजदूर से चालीस हजार रुपये पेटीएम करा लिए। इसके बाद और रुपयों की डिमांड की गई। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने महिला समेत दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लकड़ा में तहसीन का परिवार रहता है। उनका बेटा नोमान पेटीएम चलाता है। आरोप है कि 8 अगस्त उसके मोबाइल नंबर पर अननोन नंबर से कॉल आई थी। इसके बाद व्हाट्सएप पर चैट करने लगे। जिसके बाद कॉल करने वालों ने झांसे में लेकर कई तिथियों में 40713 पेटीएम करा लिए। साथ ही नौकरी पक्की होने का दिलासा दिया। इसके बाद भी आरोपियों ने 14999 और पेटीएम करने के लिए कहा। जिसके बाद पीड़ित को धोखाधड़ी का एहसास हुआ तो उसने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लिहाजा उसने न्यायालय की शरण ली। इंस्पेक्टर सुशील कुमार वर्मा ने बताया कि मामले में भवानी सिंह चौधरी निवासी ग्राम बरवाड़ा अमरपुरा थाना तहसील चोमू जिला जयपुर राजस्थान और लक्ष्य कौशिक के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें