फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगेहाथ पकड़ी गई: पति ने लगाया घर पर पहरा तो प्रेमी से मिलने पहुंच गई गेस्ट हाउस, महिला है दो बच्चों की मां

Sat, 27 Sep 2025 10:08 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, नौगांवा सादात (अमरोहा)

सार

महिला ने पति के घर से जाते ही वह प्रेमी को घर बुला लेती थी। पत्नी की प्रेम कहानी की भनक पति को लगी तो उसने पहरा बैठा दिया। बावजूद इसके पत्नी की हरकतें काम नहीं हुई तो उसने नजर रखनी शुरू कर दी। 
विज्ञापन
प्रेमी संग पकड़ी गई महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो बच्चों की मां प्रेमी से मिलने गेस्ट हाउस में पहुंच गई। शक होने पर पति भी पीछे से पहुंच गया और दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया। हंगामा होने पर महिला पति को चकमा देकर प्रेमी के साथ भाग निकली। पीड़ित पति ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच में जुटी है। यह मामला नौगांवा सादात कस्बे का है। 

विज्ञापन
Trending Videos

यहां पर रहने वाले युवक की शादी छह साल पहले और उसके मोहल्ले की रहने वाली युवती के साथ हुई थी। दंपती के दो बच्चे भी हैं। शादी के कुछ दिन बाद ही विवाहिता का प्रेम प्रसंग कस्बे में ही रहने वाले युवक से शुरू हो गया। 
 

महिला ने पति के घर से जाते ही वह प्रेमी को घर बुला लेती थी। पत्नी की प्रेम कहानी की भनक पति को लगी तो उसने पहरा बैठा दिया। बावजूद इसके पत्नी की हरकतें काम नहीं हुई तो उसने नजर रखनी शुरू कर दी। शनिवार की सुबह विवाहिता प्रेम से मिलने के लिए घर से निकाल कर गेस्ट हाउस पहुंच गई। इसके बाद पति ने उसका पीछा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

गेस्ट हाउस पहुंचे पति ने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद गेस्ट हाउस में हंगामा हो गया। लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान विवाहिता अपने पति को चकमा देकर प्रेमी के साथ वहां से भाग निकली। सूचना मिलती पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस मामले में युवक ने अपनी पत्नी के प्रेमी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। वहीं दो बच्चों की मां की प्रेम कहानी कस्बे में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें