फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजराैला: बैठक में पालिकाध्यक्ष से रजिस्टर छीना.. पूर्व विधायक का गिरेबान पकड़ा, भानपुर के सभासद को सरेआम पीटा

Thu, 25 Sep 2025 02:13 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, गजराैला (अमरोहा)

सार

गजराैला नगर पालिका की बैठक में जमकर हंगामा होने के साथ मारपीट हो गई। पालिकाध्यक्ष और सभासदों के बीच पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। इसके बाद दोनों पक्षों को एक दूसरे के लिए पुलिस को तहरीर साैंपी है।
विज्ञापन
गजराैला में पालिका बैठक के दाैरान हंगामा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गजरौला पालिका सभागार में पुलिस की मौजूदगी में महिला सभासद ने पालिकाध्यक्ष के हाथ से रजिस्टर छीनने की कोशिश के बीच पूर्व विधायक हरपाल सिंह का गिरेबान पकड़ लिया। इस दौरान एक युवक ने भानपुर खालसा के सभासद के साथ मारपीट कर दी। अन्य सभासदों ने युवक को गिराकर लात घूंसे व बेल्ट से पीट दिया।

विज्ञापन


हंगामे के कारण बैठक नहीं हो सकी। रास्ते में कुछ सभासदों ने एक अन्य सभासद अरकान के साथ हाथापाई कर दी। दोनों पक्ष पुलिस को तहरीर देने थाने पहुंचे। बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे से पालिका सभागार में बोर्ड की बैठक शुरू हुई। पालिकाध्यक्ष राजेंद्री उर्फ उमा देवी के विरोधी खेमे के सभासदों ने बोर्ड की बैठक में रखे जा रहे सभी प्रस्तावों का विरोध किया।

जिसकी सूचना पाकर कस्बा चौकी इंचार्ज पहुंच गए। उधर हरेक प्रस्ताव के विरोध पर पालिकाध्यक्ष बैठक से उठकर अंदर कमरे में चली गईं। इस दौरान सभासदों ने कहा कि वह बोर्ड की बैठक में यह प्रस्ताव रखते हैं कि पालिकाध्यक्ष को निरस्त किया जाए। ईओ से पालिका बोर्ड की बैठक कराने को कहा।
विज्ञापन


जिस पर ईओ ने पालिकाध्यक्ष के बिना बैठक कराने से इनकार कर दिया। इस पर हंगामा होने लगा। उधर सभासदों ने कई बिंदु बताए जिनको कार्रवाई रजिस्टर में लिखने को कहा। कुछ बिंदुओं पर ईओ ने सहमति जताई जबकि बाकी पर विधिक राय लेने की बात कही। तभी पालिकाध्यक्ष पति पूर्व विधायक हरपाल सिंह पहुंच गए।

वह पालिकाध्यक्ष को पालिका सभागार से बाहर ले जाने लगे। पालिकाध्यक्ष के पास कार्रवाई रजिस्टर था। उनके बाहर जाने और रजिस्टर ले जाने का विरोध करते हुए सभासदों ने पुलिस के सामने हंगामा कर दिया। एक महिला सभासद ने पूर्व विधायक हरपाल सिंह का गिरेबान पकड़ लिया। इस पर पालिकाध्यक्ष की उस महिला सभासद से तीखी नोकझोंक हो गई।

इस बीच एक युवक ने भानपुर खालसा के सभासद भानू उर्फ कपिल सिंह के साथ मारपीट कर दी। जिस पर सभासदों ने उसे पकड़ लिया। उसकी लात घूंसों और बेल्ट से पिटाई की। इस दौरान कई सभासदों ने पुलिस पर पिटवाने का आरोप लगाया। पालिका सभागार में हंगामा हो गया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया।

पालिकाध्यक्ष और उनके पति पूर्व विधायक सभासदों के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने में आए। दूसरी तरफ से विरोध खेमे के सभासद भी थाने पहुंच गए। दोनों तरफ से तहरीर देने की तैयारी है। सीओ अंजलि कटारिया का कहना है कि पालिका बोर्ड की बैठक में हंगामे की जानकारी है। दोनों तरफ से तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

Trending Videos
विज्ञापन

रास्ते में पीटा एक अन्य सभासद
पालिका सभागार में हंगामा और मारपीट के बाद सभासद अरकान आलम को रास्ते में कई सभासदों ने घेर लिया। उनके साथ जमकर मारपीट की। उन्होंने किसी तरह भागकर जान बचाई। उधर सूचना पाकर पालिका के कर्मचारी एकत्र हो गए। थाने में पहुंच गए। थाने में खासा जमावड़ा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें