फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: विवाद में भतीजे ने गुस्से में चाचा के घर में ट्रैक्टर से मारी टक्कर, दीवार गिरी

Tue, 02 Jun 2026 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
रहरा। क्षेत्र के गांव जामनोबाली में चाचा भतीजे के बीच चल रहे विवाद के बाद भतीजे ने चाचा के घर में ट्रैक्टर से टक्कर मार दी। जिससे घर की दीवार टूट गई। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव जामनोबाली निवासी मनवीर ने बताया कि उनका भतीजे का रविवार को गांव के ही एक युवक के साथ विवाद हो गया था। जिसमें चाचा ने बीच-बचाव करा दिया था। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर भतीजा आगबवूला हो गया। पहले तो चाचा पर लाठी डंडों से घर पहुंचकर हमला कर दिया एवं मारपीट की। जिसमें मनवीर घायल हो गया। इतने में भी गुस्सा शांत नहीं हुआ तो भतीजे ने ट्रैक्टर से चाचा के घर में ट्रैक्टर से टक्कर मार दी। घर में जमकर तोड़फोड़ की। पशुओं के लिए चारा काटने की मशीन, बाइक व समरसेबिल तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान का कहना है कि मामले क जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें