अमरोहा। श्यामा राठौर ने कहा कि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित साहित्य का अध्ययन करके हम जीवन में आने वाले प्रत्येक कठिनाई व समस्या का आसानी से निदान पा सकते हैं। प्रति व्यक्ति के जीवन में गुरु का एक महत्वपूर्ण स्थान होता है।
108 कुण्डीय राष्ट्रीय जागरण अभियान गायत्री महायज्ञ एवं पुराण कथा के चौथे दिन प्रातःकालीन समापन सत्र में गायत्री महायज्ञ शांतिकुंज हरिद्वार से आई ब्रह्मवादिनी बहनों की टोली की नायिका श्यामा राठौर ने कहा कि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ने यज्ञ हवन विधि को सरल एवं संक्षिप्त करके सभी के लिए सस्ता व सुलभ कर दिया है। कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भी विभिन्न गुरुओं से व्यक्ति शिक्षा अर्जित करता है। परंतु आध्यात्म के क्षेत्र में भी हमें किसी न किसी श्रेष्ठ गुरु का वरण अवश्य करना चाहिए। श्रेष्ठ गुरु के सदविचारों से व्यक्ति के जीवन में क्रांति आ जाती है सामान्य व्यक्ति से व्यक्ति समर्थ व महान बन जाता है। शांतिकुंज से आई ब्रह्मवादिनी, बहनों की टोली को प्रतीक चिह्न देकर भावभीनी विदाई दी गई।
संदीप गोयल, रीता गोयल, आलोक गोयल, शिखा गोयल, ईशान अग्रवाल, ध्रुव अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया जबकि देव पूजन जोन समन्वयक डीपी सिंह, शैलेंद्र चौहान, विभा चौहान ने किया। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक अखिलेश कुमार, शिक्षक विधायक डॉ. हरि सिंह ढिल्लो, दयाल कुरुश्रेष्ठ, नितिन बंसल, वंदना बंसल, नवीन त्यागी एडवोकेट आदि मौजूद रहे।