फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अमरोहा में कुट्टू आटे की बिक्री पर तत्काल रोक

Sun, 22 Mar 2026 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जनपद में ओपी गोल्ड ब्रांड के साबुत कुट्टू के बिक्री पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। यह उत्पाद विशाल ट्रेडर्स राजनगर गाजियाबाद की ओर से सप्लाई किया जा रहा था। शनिवार को अमरोहा में दूध, क्रीम और दो कुटटू आटे के नमूने भी लिए गए। जिनको जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि इस कुट्टू के सेवन से जनपद बागपत और बिजनौर में कई लोगों की तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद एहतियातन अमरोहा जनपद में इसकी बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया। प्रशासन ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि बाजार में उपलब्ध इस ब्रांड के कुट्टू को तुरंत हटाया जाए और लोगों से भी अपील की गई है कि वह इस उत्पाद का सेवन न करें। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विनय कुमार ने बताया कि ओपी गोल्ड ब्रांड के साबुत कुटटू के विक्रय पर रोक लगा दी है। शनिवार को दूध, क्रीम और दो कुटटू आटे के नमूने लिए गए। जिनको जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें