फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जीएसटी विभाग का अधिकारी बनकर जैकेट कारोबारियों से अवैध वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नौगांवा सादात में जीएसटी विभाग के अधिकारी बनकर जैकेट कारोबारियों से अवैध वसूली का मामला सामने आया है। कार्रवाई के डर के चलते कई कारोबारी लाखों रुपये दे चुके हैं। अब एक कारोबारी ने लगातार रुपये की डिमांड से आहत होकर एसपी से शिकायत की है। आरोपियों के मोबाइल नंबर भी दिए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

ये मामला नौगांवा सादात कस्बे का है। यहां पर तीन सौ से अधिक जैकेट बनाने के कारखाने हैं। कस्बे से सटे बीलना गांव में जैकेट कारोबारी सलीम अहमद का परिवार रहता है। 15 मई 2023 को सलीम तबियत बिगड़ने पर पुत्रवधू व पौत्री को लेकर मुरादाबाद अस्पताल गए थे। उनके पास एक अंजान नंबर से काल आई। फोन करने वाले ने अपना नाम तहलील अकबर उर्फ किरमानी बताया। उसने खुद को जीएसटी विभाग में अधिकारी बताया। कहा कि उसके कारखाने की एसआईवी आई है। इसलिए किसी भी दिन विभाग की टीम छापा मारने पहुंच सकती है। आरोपी तहलील अकबर ने उन्हें एक मोबाइल नंबर देकर बताया कि ये विभाग के अधिकारी के वाहन चालक का नंबर है। उससे बात करके मामला निपटा लो। लिहाजा सलीम ने उस नंबर पर काल किया तो फोन उठाने वाले व्यक्ति ने अपना नाम अकमल अब्बास बताया।
आरोप है कि अकमल ने सलीम से 18 मई को 15 हजार की मांग की। उन्होंने अकमल के मोबाइल नंबर पर रुपये ट्रांसफर कर दिए, लेकिन एक महीना बाद फिर से पांच हजार रुपये की मांग की गई। कार्रवाई के डर से फिर से अकमल द्वारा बताए गए मोहम्मद अनस नाम के व्यक्ति के खाता नंबर में रुपये ट्रांसफर कर दिए। अब लखनऊ कार्यालय पर शिकायत पहुंचने की धमकी देकर 50 हजार की मांग जा रही है। शक होने पर सलीम ने कस्बा के अन्य कारोबारियों से इसका जिक्र किया तो कई कारोबारियों ने इस तरह से वसूली किए जाने की बात बताई। जिसके बाद स्पष्ट हो गया कि मामले की पड़ताल पता चला कि ये गैंग सम्भल जनपद का रहने वाला है। जैकेट कारोबारियों को डरा कर अवैध वसूली करता है। पीड़ित कारोबारी ने बृहस्पतिवार को एसपी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें