बिजली के जर्जर तारों को बदलवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। बृहस्पतिवार को क्षेत्र के गांव लुहारी खादर के ग्रामीण एकत्र होकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
उन्होंने कहा कि गांव लुहारी खादर में बिजली के तार जर्जर अवस्था में है। तार आपस में स्पार्किंग होने से चिपक गई है। जिससे गांव के कई घरों की विद्युत सप्लाई दो अगस्त से बंद पड़ी है। शिकायत के बावजूद भी अभी तक समस्या का समाधान नहीं करा गया है। जिससे ग्रामीणों के सामने भारी दिक्कतें आ रही हैं। वहीं बिजली नहीं आने के कारण ग्रामीण पेयजल के लिए परेशान हैं। प्रदर्शन करते हुए विद्युत एलटी लाइन के करीब 300 मीटर विद्युत तार को बदलवाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व ग्राम प्रधान उदल सिंह, हरिराज सिंह, मुखराम, मनमोहन, राजीव, सुनील कुमार शर्मा, विक्रम, भरत, गौरव राणा, पुष्पेंद्र, अजय कुमार, कावेन्द्र, हरप्रसाद, मनोज आदि ग्रामीण मौजूद रहे।