फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अवैध कब्जे व बिना नक्शे का निर्माण सीज

Fri, 01 Aug 2025 02:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जे व बिना नक्शे के निर्माण कार्य को एसडीएम सदर शशि भूषण पाठक के निर्देश पर तहसील टीम ने मौके पर पहुंच कर निर्माण कार्य को सीज कर दिया।
विज्ञापन

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्यपाल तोमर ने 29 जुलाई को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री वक्फ विभाग ओमप्रकाश राजभर से शिकायत थी कि मोहल्ला नल नई बस्ती में दुल्हन बैंक्वेट हॉल के सामने स्थित कब्रिस्तान पर अवैध रूप से बनाई गईं दुकानों के निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिना नक्शा पास कराएं अवैध तरीके से दुकानों को बनाया जा रहा है। मामले का संज्ञान लेते हुए ओमप्रकाश राजभर ने इस मामले में कार्रवाई को एसडीएम को निर्देशित किया।
बृहस्पतिवार को एसडीएम सदर व अध्यक्ष विनियमित क्षेत्र ने नायब तहसीलदार के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर जांच उपरांत कार्रवाई के आदेश दिए। टीम ने मौके पर अल्ताफ हुसैन निवासी जाटवों वाली गली सराय कोहना, दिल फराज निवासी मोहम्मदी सराय, अजीम अहमद निवासी जाटवों वाली गली मोहल्ला नल, सराय कोहना द्वारा निर्माण स्थल मोहल्ला नल सराय कोहना, दुल्हन बैंकट हाल के सामने के भूखंड पर जो राजस्व निरीक्षक की आख्या के आधार पर यह भूमि अमरोहा खास अंदर चुंगी है। यह कब्रिस्तान श्रेणी की भूमि है।
विज्ञापन

इस पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराए गलत तरह से भूतल पर व्यवसायिक दुकान के प्रयोजन के लिए अवैध भवन का निर्माण कार्य किया गया है। इस निर्माण कार्य को नायब तहसीलदार रूपक सक्सेना, राजस्व निरीक्षक चंद्रपाल सिंह, कार्यालय सहायक विनियमित क्षेत्र आशीष यादव व पुलिस चौकी कोट के पुलिस बल साथ सीज कर दिया। दोबारा निर्माण शुरू कराने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें