फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: किसानों की समस्याओं का समाधान न होने पर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। भारतीय किसान यूनियन शंकर के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को जनजागरण अभियान के तहत किसान पंचायत का आयोजन किया। इसमें किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होने पर रोष जताया गया। नारेबाजी कर किसानों ने प्रदर्शन किया। साथ ही मांगें पूरी न होने पर सात अगस्त को कलक्ट्रेट का घेराव करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

डिडौली में आयोजित पंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने मध्य गंगा नहर फेस-टू में पानी न छोड़े जाने का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि जिले में जंगली जानवरों के साथ ही चोरों ने आतंक मचा रखा है, इसका तत्काल समाधान किया जाए। बैंकों के द्वारा केसीसी खातों में किए जा रहे खेल को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बैंक पूरी तरह से मनमानी पर उतारू हैं। उर्वरक खाद व महंगे कीटनाशक नकली बनाए जा रहे हैं। इस पर लगाम लगानी चाहिए। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देते हुए किसानों को उसकी फसलों का उचित मूल्य दिया जाए। विद्युत विभाग द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जाए। किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान ब्याज सहित किया जाना चाहिए। इस दौरान नरेश भगत जी, महिपाल, चौधरी धर्मवीर सिंह, चौधरी नेपाल सिंह, राकेश रतनपुर, विक्रम पवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें