फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता में आए तो प्रदेश का बंटवारा तय : जयंत

Mon, 19 Sep 2016 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
जयंत चाौध्‍ारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोकदल के महासचिव जयंत चौधरी ने कहा कि अगर उनकी पार्टी की यूपी में सरकार बनती है तो वह सूबे का चार हिस्सों में बंटवारा जरूर करेगी। हरित प्रदेश को लेकर संजीदगी दिखाने के साथ उन्होेंने किसानों को रिझाने के लिए उनका कर्ज माफ करने की बात कही। इस दौरान वे सपा, भाजपा और बसपा पर तो आक्रामक दिखे, लेकिन कांग्रेस के प्रति नरमी बरतते दिखे।
विज्ञापन


चंदावली इंटर कालेज के मैदान में रविवार को राष्ट्रीय लोकदल के व्यवस्था परिवर्तन सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सूबे के विकास के लिए छोटे राज्यों की वकालत की।      

कहा, रालोद के सत्ता में भागीदार बनने पर सूबे का चार हिस्सों में बंटवारा तय है। गजरौला में जयंत चौधरी का रविवार को पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सिंहपुरसानी में आयोजित सभा को संबोधित करने जा रहे थे। स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह, युवा इकाई के प्रदेश सचिव सचिन चौधरी, छात्र जिलाध्यक्ष सतीश चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष चौधरी बलवीर सिंह, रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन





 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें