फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी को बांटें तभी होगा विकास : अठावले

Mon, 19 Sep 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा के जेएस साइंस कैंपस में आरपीआई के सम्मेलन में बोलते राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले( - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले ने कहा कि उत्तर प्रदेश बहुत बड़ा राज्य है। इसीलिए यूपी का विकास नहीं हो रहा है। यूपी को दो या तीन राज्यों में बांटकर छोटा किया जाए। तभी प्रदेश का विकास होगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूूर्वांचल को अलग प्रदेश बनाया जाएगा। इस संबंध में केंद्रीय गृहमंत्री से वार्ता की जाएगी। प्रमुखता से इस मुद्दे को उठाया जाएगा।
विज्ञापन


केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास अठावले ने जेएस हिंदी पीजी कालेज के साइंस कैंपस में आयोजित हुई रैली के दौरान कहा कि यूपी में विकास की कमी है। यूपी बड़ा राज्य होने के कारण पर्याप्त विकास नहीं हो रहा है। यूपी को दो या तीन राज्यों में बांटा जाए। यूपी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल को अलग प्रदेश बना देना चाहिए। 

बुंदेलखंड को अलग प्रदेश बनाए जाने की भी वर्षो से मांग चल रही है। उन्होंने उत्तराखंड का उदाहरण देते हुए कहा कि जो छोटे राज्य बने हैं वह तेजी से विकास कर रहे हैं। उत्तराखंड तेजी से विकास की ओर आगे बढ़ रहा है। कानून व्यवस्था भी दुरुस्त है। मैं छोटे राज्यों का पक्षधर हूं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह यूपी से हैं। वे यूपी के बारे में अच्छी तरह से जानते हैं। उनसे पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल को अलग प्रदेश बनाए जाने की मांग की जाएगी। इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें