फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: चोरी का खुलासा नहीं हुआ तो तिगरी मेले के बाद रजबपुर थाने का घेराव करेंगे किसान

Thu, 12 Nov 2026 12:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। रजबपुर थाना क्षेत्र में किसानों के नलकूपों से स्टार्टर, मोटर और केबल चोरी होने की घटनाओं का खुलासा नहीं होने पर भारतीय किसान यूनियन चौधरी करतार सिंह गुट ने नाराजगी जताई है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि तिगरी मेले के बाद भी चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश नहीं हुआ तो किसान थाने का घेराव कर आंदोलन करेंगे। इसके साथ ही क्षेत्र की जर्जर सड़कों और गन्ने का भाव घोषित नहीं होने का मुद्दा भी उठाया गया।
विज्ञापन

बुधवार को संगठन की बैठक ग्राम चकमजदीपुर स्थित कैंप कार्यालय पर हुई। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी महावीर सिंह ने कहा कि रजबपुर थाना क्षेत्र में कुछ समय के अंतराल में तीन बार किसानों के नलकूपों से स्टार्टर, मोटर और केबल चोरी हो चुके हैं। इसके बावजूद पुलिस किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। इससे किसानों में आक्रोश बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा नहीं हुआ तो तिगरी मेले के बाद थाने का घेराव किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।



जिलाध्यक्ष चौधरी जयसुख लाल सिंह ने कहा कि क्षेत्र की करीब 70 प्रतिशत सड़कें जर्जर हालत में हैं। सड़कों की मरम्मत नहीं होने से किसानों को गन्ने की ढुलाई में परेशानी उठानी पड़ रही है। प्रशासनिक अधिकारी समस्या की अनदेखी कर रहे हैं। वहीं, युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी जगदीश सिंह ने कहा कि चीनी मिलों का संचालन शुरू हो चुका है लेकिन अभी तक गन्ने का भाव घोषित नहीं किया गया है। हरियाणा सरकार ने पेराई सत्र 2026-27 के साथ ही 2027-28 का भाव भी घोषित कर दिया है। उत्तर प्रदेश में भी जल्द गन्ने का भाव घोषित किया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि किसानों की समस्याओं का समय रहते समाधान नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन करेगा। बैठक की अध्यक्षता मंडल उपाध्यक्ष चौधरी नरेंद्र सिंह ने की और संचालन चौधरी धर्मवीर सिंह ने किया।
विज्ञापन




इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मदनपाल सिंह, चौधरी चेतन सिंह, मंडल उपाध्यक्ष नरेश चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी सुखेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुखबीर सिंह, जिला महामंत्री गजेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, राजकुमार सिंह, हुकम सिंह, इंदल सिंह, राजेंद्र सिंह, हरपाल सिंह और सुरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें