अमरोहा। श्री धार्मिक सेवा समिति सुबोध नगर ने सफला एकादशी पर बृहस्पतिवार रात खाटू श्याम का संकीर्तन किया। पंडाल में खाटू श्याम बाबा का दरबार लगाया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
विज्ञापन
रामपुर से आए मिस्ठी म्यूजिकल ग्रुप वैष्णवी एंड पार्टी के रिंकू खेड़ा, सनी वमवम, निधि चंचल व मनोज मृदुल भजन गायक ने एक से भजनों का गुणगान किया। दीनानाथ मेरी बात छानी कोनी तेरे से.. कीर्तन की है रात बाबा आज थाने आणो है.. भर दे रे श्याम झोली भर दे। साथी हमारा कौन बनेगा, क्यों घबराऊ मैं मेरा तो श्याम से नाता है आदि भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। खाटू श्याम को छप्पन भोग लगाया गया। पंडाल में बैठे श्रद्धालुओं पर फूलों की वर्षा की गई और गुलाब का इत्र छिड़का गया।
संकीर्तन में हजारों भक्त मौजूद रहे। अंत में खाटू श्याम बाबा की आरती के बाद प्रसाद बांटा गया। इस दौरान रोहित अग्रवाल, सारिका अग्रवाल, समीर खंडेलवाल, प्रियंका खंडेलवाल, मनीष मल्होत्रा, मानसी मल्होत्रा, राजकमल यादव, सौरभ वशिष्ठ, अंजली गुप्ता, विजय गुप्ता मौजूद रहे।