फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पत्नी से परेशान पति ने किया कीटनाशक का सेवन, गंभीर

Fri, 23 May 2025 12:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मोहल्ला कुरैशी निवासी इकबाल ने पत्नी से परेशान होकर बृहस्पतिवार को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पीआरवी ने युवक को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

युवक की जेब से मिले सुसाइड नोट में एक भाजपा सभासद और एक शिक्षक पर पत्नी को छोड़ने का दबाव बनाने की बात लिखी है। नगर के मोहल्ला कुरैशी निवासी इकबाल ने बृहस्पतिवार को बागों की धुलाई में प्रयोग होने वाले कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया।
मोहल्ले के लोगों ने पुलिस व परिजनों का सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरवी पर तैनात हेड कांस्टेबल रईसउद्दीन, कांस्टेबल हिमांशु व चालक शुभम मौके पर पहुंच गए। बिना देरी किए उसे अस्पताल में भर्ती कराया। परिजन व भूड़ चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जहां उसकी हालत नाजुक होने पर उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस को इकबाल की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है कि भाजपा सभासद आैर एक शिक्षक उसकी पत्नी पर उसे छोड़ने का दवाब बना रहे हैं। युवक का यह भी आरोप है कि शिक्षक व उसकी पत्नी के बीच बातचीत होती है।
इनकी काल डिटेल निकलवाई जाए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर ने कहा कि तहरीर मिलने पर जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें