फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लाईओवर से गिरी बाइक पति की मौत, पत्नी गंभीर

Sun, 01 Apr 2018 01:50 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ब्रजघाट से स्नान कर मुरादाबाद लौट रहे दंपती की बाइक ब्रेक लगाने पर अनियंत्रित होकर डिडौली फ्लाईओवर से नीचे गिर पड़ी। जिसमें पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद एकत्र हुई भीड़ ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन

मुरादाबाद के गायत्री कालोनी निवासी कुंवरसैन शनिवार को पत्नी भूरी के साथ ब्रजघाट स्थित गंगा में स्नान कर घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक डिडौली कस्बे में फ्लाईओवर पर पहुंची तभी अचानक एक वाहन आ गया। जिससे बचने के चक्कर में कुंवर सैन ने बाइक के तेजी से ब्रेक लगा दिए। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर फलाई ओवर से नीचे आ गिरी। दुर्घटना में 46 वर्षीय कुंवर सैन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, पत्नी भूरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को टीएमयू में भर्ती कराया गया है। मौत की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे के कुछ ही देर बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उनका रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें