फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या में पति गिरफ्तार, भेजा जेल

Wed, 18 Sep 2024 07:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। क्षेत्र के गांव बाईखेड़ा में दहेज के लिए रविवार की रात को पति ने 22 वर्षीय पत्नी मीना की मारपीट और गला घोंटकर हत्या कर थी। मामले में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव सोहरका निवासी किसान विजयपाल सिंह ने अपनी बेटी मीना की शादी करीब डेढ़ साल पहले क्षेत्र के ही गांव बाईखेड़ा निवासी सुंदर सिंह के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले मीना का दहेज के लिए उत्पीड़न कर रहे थे। रविवार की रात को मीना के साथ मारपीट की गई थी और गला दबाकर उसकी हत्या की गई थी। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया था। मायके वालों ने पहुंचकर हंगामा किया था आरोप है कि दहेज में ससुराल वाले एक अपाचे बाइक, भैंस और तीन लाख की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की हत्या कर दी गई। मामले में पति सुंदर, ससुर प्रीतम, सास सुमरति, ननद सविता व अनिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि फरार चल रहे पति सुंदर को गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें