फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शिक्षामित्र को जिंदा जलाने वाला पति गिरफ्तार

Tue, 08 Jul 2025 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)।
विज्ञापन

शिक्षामित्र पत्नी को पेट्रोल छिड़कर जिंदा जलाने वाले संभल जिले के नखसा के भंडा गांव निवासी राजीव कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी।
सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि डिडौली कोतवाली क्षेत्र के ढेला नगला गांव निवासी समरेश पाल सिंह की बेटी दीप्ति आर्य उर्फ संजू देवी की शादी करीब 17 साल पहले संभल जिले के नखसा थानाक्षेत्र के भंडा गांव निवासी राजीव कुमार के साथ हुई थी। दीप्ति डिडौली क्षेत्र के शेखूपुर स्थित प्राइमरी स्कूल में शिक्षामित्र थी। पिता समरेश पाल के आरोप के मुताबिक दीप्ति का पति राजीव शराब व जुए का आदी है। वह आए दिन शराब के नशे में दीप्ति के साथ मारपीट करता था।
विज्ञापन

दीप्ति के नाम पर डिडौली, अमरोहा व ढबारसी में तीन प्लॉट हैं। जिन्हें ससुराल वाले बेचने का दबाव बनाते हैं, जबकि दीप्ति प्लॉट नहीं बेचना चाहती थी। 29 जून की रात करीब एक बजे राजीव ने दीप्ति को कमरे में ले जाकर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी और बाहर से दरवाजा बंद कर दिया था। दीप्ति की बेटी गनुराज ने मामा को फोन कर घटना की जानकारी दी थी। इस पर पहुंचे मायके वालों ने किसी तरह दरवाजा खोलकर दीप्ति को बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन

गंभीर रूप से झुलसी दीप्ति शनिवार को दिल्ली के अस्पताल में दम तोड़ दिया था। इस मामले में पहले से ही समरेश पाल सिंह की तहरीर पर दीप्ति के पति राजीव, तेजपाल, संजय, विनीता, सुधा, अजब सिंह, राधा के खिलाफ हत्या की कोशिश व अन्य धाराओं में मुकदमा कराया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें