अमरोहा। जिला प्रशासन ने नगर के तीन मोहल्लों में हॉटस्पॉट खत्म कर दिया है। इसमें मोहल्ला चौक, शिवद्वारा और कटकुई चौपाल शामिल है। देर रात इन मोहल्लों से बैरिकेडिंग भी हटा दी गई है। अभी छह मोहल्लों में हॉटस्पॉट बाकी है। अवधि पूरी होने के इन सभी क्षेेत्रों को भी हॉटस्पॉट से बरी कर दिया जाएगा।
दरअसल पिछले 28 दिन से नगर के हॉटस्पॉट इलाके में एक भी नया केस सामने नहीं आया है। 16 मई को जिला प्रशासन ने हॉटस्पॉट इलाकों का आकलन कर कलर कोडिंग में बदलाव किया है। जिसमें गजरौला के लक्ष्मीनगर, जोया के जामा मस्जिद मोहल्ला, फतेहपुर, कालाखेड़ा और रजबपुर रायपुर खुर्द जिला अस्पताल और अरोहा नगर को ग्रीन जोन घेषित किया था। इसके अलावा बछरायूं और नौगांवा सादात को रेड जोन से हटाकर ऑरेंज जोन दिया गया था। मंगलवार को जिला प्रशासन ने दुकान खोलने का फैसला लिया है। बुधवार को राइट साइड की दुकानें खुलेंगी। इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने बताया कि नगर के मोहल्ला चौक, शिवद्वारा और कटकुई चौपाल क्षेत्र में हॉटस्पॉट खत्म कर दिया है। देर रात इन तीनों क्षेत्रों से पुलिस बैरियर और बैरिकेडिंग हटा दी गई हैं। शहर में अभी छह स्थान हॉटस्पॉट बने हुए हैं। यहां 28 दिन की क्वारंटीन अवधि पूरी होने के बाद हॉटस्पॉट समाप्त कर दिया जाएंगे। जनता से अपील है कि सभी घरों में रहे। केवल जरूरत के आधार पर घरों से मास्क लगाकर निकलें।