फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर का एक और मोहल्ला हॉटस्पॉट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कोरोना पॉजिटिव के मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद जिले में खलबली है। शहर के माया धर्मकांटा के पीछे के मोहल्ले को हॉटस्पॉट बना दिया गया है। आस पास की गलियों के रास्ते की बैरिकेडिंग कर दी गई है। प्रशासनिक तंत्र रोकथाम के लिए उपाय ढूंढने में जुटा है। ताकि लोगों को संक्रमण से बचाया जा सके। वहीं जिले के बारह मोहल्ले, एक कस्बा और तीन गांव पहले ही हॉटस्पॉट घोषित हैं।
विज्ञापन

जिले में कोविड 19 के संक्रमित की संख्या बढ़ कर 23 हो गई है। इसमें एक बुजुर्ग सही हो गए हैं। फिलहाल प्रशासन का पूरा जोर संक्रमित इलाकों का बैरिकेडिंग पर है। इस इलाके को हॉट स्पॉट बना दिया गया है। लोगों का घरों से निकलना प्रतिबंधित है। खाद्य पदार्थ समेत अन्य जरूरी सामान को होम डिलीवरी की जा रही है। ताकि लोगों को किसी तरह की दिक्कत नहीं आएं। शुक्रवार को दो और कोरोना संक्रमित मिलने पर माया धर्मकांटा के पीछे के मोहल्ले को सील कर दिया गया है। एसडीएम सदर ने शहरों और ग्राम पंचायतों में सैनिटाइजेशन का निर्देश दिया है। दोबारा लापरवाही मिलने पर अधिशासी अधिकारियों को कार्रवाई की चेतावनी दी है। इसके चलते हड़कंप मचा है। एसडीएम विवेक यादव ने बताया कि बाईपास स्थित माया धर्मकांटा के पीछे के मोहल्ले का बैरिकेडिंग कराया। उन्होंने सैनिटाइजेशन कराने का निर्देश दिया। चौक समेत अन्य इलाकों में डोर टू डोर सैनिटाइजेशन के बारे में जानकारी लिया। इसके अलावा नगर पालिका के कर्मचारियों ने कई और मोहल्लों में सैनिटाइजेशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें