फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री के करीबी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद तिगरिया भूड़ मोहल्ला होगा सील

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। केबिनेट चेतन चौहान के करीबियों में शामिल एक भाजपाई की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से भाजपाइयों में खलबली मची हुई है। स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर पालिका ने उनके घर के आसपास के ढाई सौ मीटर क्षेत्र को बेरीकेडिंग लगाकर सील करने की तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार की सुबह एरिया सील कर वहां सैनिटाइजर का छिड़काव कराया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को अमरोहा जनपद की आई जांच रिपोर्ट में नगर के मोहल्ला तिगरिया भूड़ निवासी एक भाजपाई की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई। इन्हें मंत्री का बेहद करीबी माना जाता है और ये चार एवं पांच जुलाई को मंत्री के साथ भी थे। हालांकि मंत्री के लखनऊ में कोरोना संक्रमित आने के बाद इन समेत पांच भाजपाइयों ने भी खुद सीएचसी पहुंचकर अपनी जांच कराई थी। इनके साथ ही पचास से अधिक अन्य लोगों के भी सैंपल लिए गए थे। ये सभी मंत्री के संपर्क में आए थे। वहीं स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर मोहल्ला तिगरिया भूड़ में उक्त भाजपाई के घर के पास ढाई सौ मीटर का एरिया सील करने के लिए पालिका की टीम बेरिकेडिंग का सामान लेकर वहां पहुंच गई। टीम का कहना है कि शनिवार की सुबह वहां का एरिया सील किया जाएगा। साथ ही सैनिटाइजर का छिड़काव भी होगा। वहीं सीएचसी अधीक्षक डा. योगेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सीएचसी में 82 महिला एवं पुरुषों की कोरोना जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें