फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने उतरवाए तुर्क महासम्मेलन के होर्डिंग, बिरादरी में गुस्सा

Wed, 07 Dec 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
शौकत पाशा की हत्या के बाद तुर्क बिरादरी के युवाओं ने दस नवंबर को युवा तुर्क महासम्मेलन आयोजित करने की कमर कसी हुई है। बैनर-होर्डिंग लगाए गए थे। बुधवार को पुलिस ने डिडौली व देहात क्षेत्र में युवा महासम्मेलन के होर्डिंग व बैनर उतरवा दिए। एक अभियान चलाकर उनको उतारा गया।
विज्ञापन


खबर तुर्क बिरादरी को लगी तो गुस्सा और बढ़ गया है। कैबिनेट मंत्री महबूब के इशारे पर उनको उतारने का आरोप लगाया है। पुलिस पर दबाव में काम करना बताया है। लेकिन बिरादरी जब तक कैबिनेट मंत्री की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रखने की जिद पर अड़ी है। इधर पुलिस बगैर परमीशन होर्डिंग लगाने की बात कह रही है। 

आगामी दस दिसंबर को डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव फतेहपुर माफी में तुर्क बिरादरी ने युवा महासम्मेलन के आयोजन का ऐलान किया है। यह गांव हिस्ट्रीशीटर शौकत पाशा का है, जिसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और परिजनों ने कैबिनेट मंत्री, उनके रिश्तेदार व परिजनों पर हत्या कराने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।
विज्ञापन


उनकी गिरफ्तारी के अलावा मंत्री पद से बर्खास्तगी की मांग उठाई थी। घटना के बाद से तुर्क बिरादरी में मंत्री के प्रति आक्रोश है। आए दिन उनके पुतले फूंके जा रहे हैं और होर्डिंगों पर कालिख पोती जा रही है। बुधवार को पुलिस ने अचानक डिडौली व देहात क्षेत्र में अभियान चलवाकर पुलिस ने तुर्क युवा महासम्मेलन के लगाए गए होर्डिंगों को उतारने की कार्रवाई छेड़ दी। पूरे दिन पुलिस का यही सिलसिला चलता रहा, लेकिन जब बिरादरी के लोगों को मालूम पड़ा तो उनका पारा और चढ़ गया।

बिरादरी ने कैबिनेट मंत्री के दबाव में ही होर्डिंग उतारे जाने का आरोप लगाया है। पुलिस पर भी कठपुतली बनकर नाचने की बात कही है। इससे गुस्साए युवकों ने अलग मीटिंग की है। साथ ही कहा है कि परमीशन एसडीएम के पास भेजी गई है। इधर पुलिस बगैर इजाजत होर्डिंग लगाने की बात कहकर अपना पीछा छुड़ा रही है।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें