फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में होमगार्ड की मौत, बेटी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)। सड़क हादसे में बुधवार को मुरादाबाद के होमगार्ड की मौत हो गई, जबकि बेटी गंभीर रूप के घायल हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। होमगार्ड की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन

यह हादसा बुधवार दोपहर नौगावां सादात थाने के निकट पेट्रोल पंप के सामने हुआ। मुरादाबाद जनपद के मूंढ़ापांडे थानाक्षेत्र के गांव गणेशपुर घाट निवासी महिपाल सिंह होमगार्ड थे। वर्तमान में उनकी तैनाती रामपुर जनपद में थी। महिपाल सिंह की बेटी की ससुराल नौगावां सादात थानाक्षेत्र के गांव पृथीपुर सराय में है। लिहाजा वह बुधवार सुबह छोटी बेटी गीता को साथ लेकर पृथीपुर सराय जा रहे थे। बाइक सवार पिता-पुत्री जब थाने के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तभी उनकी बाइक किसी अन्य बाइक से टकरा गई। अनियंत्रित होकर पिता पुत्री बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। इस दौरान पीछे के आ रहा ट्रक उन्हें कुचलता दिया।
हादसे में महिपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटी गीता गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने घायल गीता को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया और महिपाल के शव को मोर्चरी भेजा। होमगार्ड की मौत को खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। एसएसआई रमेश सहरावत ने बताया कि ट्रक चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें