फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों दो दिन की छ्ट्टी तीन दिन करो मौज

Fri, 20 Jan 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
कांपा लखनऊ - फोटो : SELF
विज्ञापन
अमरोहा जिलाधिकारी वेद प्रकाश ने सर्दी के चलते कक्षा एक से लेकर आठ तक के सभी स्कूलों की छुट्टी दो दिन और बढ़ा दी है। अब आठवीं तक के स्कूल 23 जनवरी को खुलेंगे। परिषदीय स्कूलों के साथ ही निजी स्कूलों से भी कड़ाई से इस आदेश का पालन कराया जाएगा। इस संबंध में डीएम ने अधिकारियों को आदेश भी दे दिए हैं। 
विज्ञापन


क्षेत्र में पड़ रही हाड़ कंपा देने वाली सर्दी में बच्चों को स्कूल जाना पड़ रहा है। ऐसे में बच्चों के बीमार होने का खतरा बढ़ गया है। डीएम ने  बच्चों को सर्दी से राहत देते हुए 18 और 19 जनवरी को स्कूल बंद रखने के आदेश दिए थे। ठंड को देखते हुए छुट्टी दो दिन और बढ़ा दी गई है। आठवीं तक के स्कूलों में 20 और 21 को भी अवकाश रहेगा।

 22 जनवरी को रविवार होने के कारण स्कूल अब 23 जनवरी को खुलेंगे। कक्षा एक से लेकर कक्षा आठ तक के सरकारी और गैर सरकारी सभी स्कूल बंद रहेंगे। उधर, डीएम के इस आदेश से बच्चों का सर्दी से राहत मिली है। दो दिन स्कूल नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें