फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: होली का बाजार सजा, पिचकारियाें व हर्बल रंगों की सबसे अधिक मांग

Mon, 10 Mar 2025 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
रंग-गुलाल और विभिन्न प्रकार की पिचकारियों से दुकानें सज गई हैं - फोटो : अमरोहा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमरोहा। जिलेभर के बाजार में होली का रंग चढ़ने लगा है। बाजारों में होली का उल्लास देखने को मिल रहा है। रंग-गुलाल और विभिन्न प्रकार की पिचकारियों से दुकानें सज गई हैं। बाजार में लोग हर्बल रंग और टैंक वाली पिचकारी की खरीदारी कर रहे हैं। बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। दुकानों पर एक से बढ़कर एक नए-नए उत्पाद उपलब्ध है। वहीं, बच्चों के लिए सुंदर-सुंदर पिचकारियों की डिमांड भी कुछ कम नहीं है।
13 मार्च को होलिका दहन और 14 को रंग और गुलाल खेला जाएगा। जिसे लेकर तैयारियों का दौर शुरू हो गया है। घरों में विशेष तैयारियां चलने लगी हैं तो बाजार में होली का रंग चढ़ने लगा है। इस बार बाजार में विभिन्न प्रकार के आइटम उपलब्ध हैं। नए तरह की पिचकारी, फायर सिलिंडर, पटाखे की तरह चलने वाला गुलाल इस बार लोगों को अधिक आकर्षित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंग और पिचकारी बनाने वाली कंपनियों ने इस बार बाजार में कुछ नया प्रयोग किया है। बाहुबली पिचकारी, अमेरिकन पिचकारी, कैप्टन पिचकारी, काॅर्टून पिचकारी, प्रेशर पिचकारी, फाॅग सिलिंडर, स्मोक फाउंटेन, कलर वाले अनार, खिलौने वाली पिचकारी बच्चों की पसंद बनी हुई हैं। बाजार में सामान्य टोपी के अलावा बाल वाली टोपी, मुखौटों में शेर, चीता, डोरेमॉन के अलावा डरावने चेहरे वाले मुखौटे मौजूद हैं। महिलाएं चिप्स-पापड़ और अन्य खाने-पीने की चीजों को सहेजने में जुटी हैं। पानी में घुलने वाले रंगों के साथ रंगबिरंगे फाॅग स्प्रे, विभिन्न प्रकार गुलाल भी लोगों को उत्साहित कर रहे हैं। पर्व को लेकर शहर का बाजार सज गया है। बच्चों में भी होली का उत्साह देखा जा रहा है। लोग बच्चों के लिए पिचकारी, रंग, गुलाल, मिठाई और कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं। व्यापारियों ने भी ग्राहकों की मांग को देखते हुए अलग-अलग प्रकार के मुखौटे और रंग मंगाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें