फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: धूमधाम से निकाला गया होली महोत्सव जुलूस

Wed, 08 Mar 2023 12:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान की तरफ से होली महोत्सव जुलूस निकाला गया। जुलूस का जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। जुलूस में जमकर अबीर-गुलाल भी उड़ा। मंगलवार को रहरा अड्डे से जुलूस का आरंभ मुख्य अतिथि विधायक महेंद्र खड़गवंशी ने किया। जुलूस में डीजे पर होली के गीतों पर कलाकारों ने डांडिया नृत्य किया। रहरा अड्डे से शुरू होकर जुलूस घासमंडी, मुख्य बाजार, पंसारा बाजार, पुरानी तहसील, इंद्रा चौक होते हुए अंबेडकर चौक, राजपूत कॉलोनी, ग्रीन सिटी होते हुए आयोजन स्थल पर संपन्न हुआ।
विज्ञापन

इस मौके पर फोरम के नगर अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मयंक अग्रवाल, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष शिखर अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष हसनपुर संजय शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें