फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: धोखाधड़ी में कुशीनगर के इंजीनियरिंग के छात्र पर केस

Tue, 07 Mar 2023 08:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। गजरौला में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले कुशीनगर के छात्र ने अपने दोस्त से प्लॉट बेचने का झांसा देकर 2.36 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने इंजीनियरिंग के छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव फाजलपुर में मेघराज सिंह का परिवार रहता है। उनके बेटे परम सिंह की मुलाकात कुशीनगर जनपद के एकदंगा भजन छपरा कोहर गडही के रहने वाले अरविंद तिवारी से हुई थी। अरविंद तिवारी गजरौला के एक कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करता था। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थी। आरोप है कि अगस्त 2022 को अरविंद तिवारी ने बाईपास रोड हिल्टन कान्वेंट स्कूल के सामने अपना प्लॉट बताते हुए बेचने का झांसा दिया। प्लॉट का सौदा सात लाख रुपये में तय हुआ। एक तिहाई धनराशि जमा करने के बाद रजिस्ट्री कराने की बात तय हुई थी।
विज्ञापन

परम सिंह ने 2. 36 लाख रुपसे दे दिए। बाद में उसने प्लॉट का बैनामा नहीं कराया और 2.36 रुपये हड़प लिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। लिहाजा उसने न्यायालय की शरण ली। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर अरविंद तिवारी के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की एफआईआर दर्ज की है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें