डिडौली के गांव हुसैनपुर मालीखेड़ा में पुलिस ने बरामद किए रसगुल्ले के डिब्बे।
- फोटो : JPNAGAR
जोया (अमरोहा)। गश्त के दौरान पुलिस ने वोटरों को लुभाने के लिए बांटे जा रहे रसगुल्लों से भरे चार सौ डिब्बे पकड़ लिए। जिसमें करीब दो क्विंटल रसगुल्ले भरे हुए थे। पुलिस का छापा लगते ही प्रधान पद के दावेदार और समर्थकों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने रसगुल्लों के डिब्बों से भरे ट्रैक्टर-ट्राली को सीज कर दिया जबकि दावेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि त्रिस्तरीच चुनाव के चलते जिले में आचार संहिता लगी हुई है। शुक्रवार की शाम एसआई उमेश चंद्र गुप्ता अपने सहपाठी सिपाही रणवीर कुमार के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि हुसैनपुर गांव में प्रधान पद का एक दावेदार वोटरों को लुभाने के लिए रसगुल्ले बांट रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने बताए ठिकाने पर छापा मार दिया। इस दौरान एक ट्रैक्टर-ट्राली में काले काला रसगुल्ला के आधा-आधा किलो के 400 डिब्बों भरे हुए थे। प्रधान पद का दावेदार और उसके समर्थक रसगुल्लों का वितरण करते हुए अपने समर्थन में वोट डालने की अपील कर रहे थे। तभी पुलिस ने रसगुल्लों के डिब्बों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया और कोतवाली लाकर सीज कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि अभी नामांकन नहीं हुए हैं। लेकिन प्रधान पद की दावेदारी करने वाले कमलदीप के खिलाफ चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने की धाराओं एफआईआर दर्ज की गई है। मौके पर रसगुल्लों से भरे आधा-आधा किलो से 400 डिब्बे पकड़े गए थे। रसगुल्ले करीब दो क्विंटल थे। सभी को नष्ट करा दिया गया है।